मो कमर अख्तर की रिपोर्ट
सीतामढ़ी – सोनबरसा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष अरविन्द मुखिया 214 मतो एवं मंत्री अशोक सहनी उर्फ पप्पु 235 मतो से विजयी घोषित किए गए। 19 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय में मत्स्यजीवी सहयोग समिति का निर्वाचन हुआ था। कुल 5591 मतदाताओं में 3458 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। निर्वाचन के पश्चात ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। देर रात्रि परिणाम भी घोषित कर दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अरविन्द मुखिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रहमदेव मुखिया से 214 मतो से वहीं मंत्री अशोक सहनी उर्फ पप्पु अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम प्रबोध सहनी से 235 मतो से निर्वाचित घोषित किए गए।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अरविन्द मुखिया ने 1202, ब्रहमदेव मुखिया 988 एवं फेकन मुखिया ने 957 मत प्राप्त किया और प्रतिक्षेपित मतो की संख्या 283 थी। वहीं मंत्री पद के लिए अशोक सहनी उर्फ पप्पु को 1231, राम प्रबोध सहनी को 996, रामलाल सहनी को 919, ललबाबू सहनी को 103 मत प्राप्त हुआ वहीं प्रतिक्षेपित मतो की संख्या 182 थी। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार सहनी, मराधो देवी, योगेन्द्र सहनी, राम सेवक सहनी, गांधी देवी, ललीता देवी, सत्येंद्र सहनी, कृष्णा देवी, हरिनारायण सहनी, जय कुमारी देवी एवं राजमती देवी को प्रबंधकारिणी समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष, मंत्री समेत सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। मालूम हो कि कि प्रशासनिक देखरेख में समिति का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया गया था।






