• Fri. Mar 31st, 2023

सीतामढ़ी-रसोईया के हत्या के विरोध में रसोईया संघ का धरना प्रदर्शन

ByFocus News Ab Tak

Jul 27, 2022

मो.कमर अख्तर की रिपोर्ट

सीतामढ़ी- रमेश मंडल रसोईया के हत्यारे को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर अविलंब सजा देने, आश्रितों को सरकारी अनुदान का भुगतान करने, रसोईया का मानदेय प्रतिमाह 18000 रु करने, विद्यालय में चपरासी, गार्ड,स्वीपर,एवं शिक्षक की बहाली में रसोईया को प्राथमिकता देने,भुमिहीन एवं आवासविहीन रसोईया को 5 डिसमिल जमीन एवं आवास देने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मध्याह्न भोजन रसोईया संघ सीतामढ़ी ने अम्बेडकर स्थल डुमरा पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने किया।

विज्ञास्पन

धरना को रसोईया के सभी मांगों का समर्थन करते हुए फेकन मंडल, को आर्डिनेटर, आर्थिक आजादी आन्दोलन सह व मृतक के परिजन ने कहा कि,रमेश मंडल जिले के बथनाहा प्रखंड के म वि मझौलिया में रसोईया के पद पर कार्यरत था।वह बहुत सीधा साधा एवं सहनशील इंसान था। अपने कमाई को हमेशा बटुआ में ही रखता था। उसका बटुआ छीनने एवं ईलाके में खौफ पैदा करने के लिए गांव के ही मनबढू अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन जिला प्रशासन की अकर्मण्यता एवं गरीब रसोईया के प्रति संवेदनहीनता के कारण हत्या के साथ दिन बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करना, पुलिस प्रशासन की विफलता दिखाई पड़ती है। अपराधियों द्वारा पूर्व में भी खौफ पैदा करने के लिए हत्या का अंजाम दिया जा चुका है। उन्होंने रमेश मंडल के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर अविलंब सज़ा देने की मांग की।

विज्ञापन

प्रदीप राय, जिला प्रभारी, रसोईया संघ ने कहा कि सीतामढ़ी में कानून का राज समाप्त हो चुका है। यहां अपराधियों का राज़ है। गरीबों एवं असहायों को न्याय मिलने में देरी हो रही है।एक सप्ताह के अन्दर हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होती है,तो रसोईया संघ आमरण अनशन करेगा।
प्रमीला देवी ने कहा कि, रसोईया को विभिन्न राज्यों अरूणाचल प्रदेश में 15000 , केरल में 9000 , दिल्ली एवं हरियाणा में 5000 रूपया प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जबकि बिहार में 12 महीने में 10 महीने का ही 1650 रू प्रतिमाह की दर से मानदेय मिलता है। जिसका दैनिक मजदूरी 45 रू से भी कम आता है। उन्होंने रसोईया को कुशल मजदूर की तरह प्रतिमाह 18000 रू मानदेय राशि देने की मांग की।
रेणु देवी ने कहा कि, विभाग की निष्क्रियता के कारण, दर्जनों सेवाकाल में मृत रसोईया के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता से चार लाख की राशि एंव विभिन्न कारणों से जिले के सैकड़ों रसोइया के महीनों से बकाये मानदेय की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्हों ने सभी तरह के बकाया राशि रसोइया के खाते मे भुगतान करने की मांग की
अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल एवं जिला सचिव दिलीप कुमार शाही ने रसोईया की हत्या की निन्दा करते हुए रसोईया के सभी मांगों का समर्थन करते हुए रसोईया को न्याय देने की मांग प्रशासन एवं सरकार से की।
धरना मे शामिल नागेश्वर राय, नवल मंडल, मनोज राउत राम पुकार महतो, प्रमोद प्रसाद, मिथिलेश राय, बीबी गुप्ता, ममता देवी, राम शकीला देवी, उमेश राव, चंदा देवी, लीला देवी, सिता देवी, महेदर पासबान, सुखिया देवी, मंजु देवी के साथ अन्य ने रसोइया संघ कर्मचारी धरना को संबोधित किया।
मृतक रमेश मंडल के परिजन शिव संकर मंडल, हिशचंदर मंडल, महेश मंडल, व मुनू मंडल के साथ काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Related Post

दशकों से ‘भगवान’ के लिए कपड़े बना रहा ‘अल्लाह’ का बंदा
अब्दुल कादिर और उनके बेटे मो. सुहैल के हाथ से सिले कपड़ों से सुसज्जित होते है भगवान श्रीराम, जानकी और हनुमान के परिधान
पिछले तीन पीढ़ियों से लगातार सिलाई कर रहा अब्दुल कादिर और उनका परिवार
जानकी मंदिर, हनुमान मन्दिर, श्याम मंदिर समेत दर्जनों मंदिरों के कपड़ों की करता है सिलाई
सीतामढ़ी की बेटी को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित
सीतामढी भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed