सभी साथी के सहयोग, सुझाव एवं समर्थन से संगठन होगा मजबूत: कामिनी पटेल
मो कमर अख्तर की रिपोर्ट
सीतामढ़ी- जिला जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ, सीतामढ़ी की “सांगठनिक समीक्षा बैठक” जिला जनता दल यू कार्यालय कर्पूरी सभागार में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर जिला जनता दल यू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कामिनी पटेल ने कहा कि जिले के जदयू के सभी साथी, जदयू महिला प्रकोष्ठ के साथियों के सहयोग, सुझाव एवं समर्थन से जिले में एक सशक्त एवं धारदार संगठन खड़ा करने का हर संभव प्रयास करूंगी। जिले के 17 प्रखंडों का दौरा करने के उपरांत सभी प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन की हूं। जिसकी स्वीकृति हेतु महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास के स्वीकृति उपरांत आप सभी को मनोनयन पत्र आवंटित किया जाएगा और यथाशीघ्र जिला कमेटी का भी 15 दिनों के अंदर गठन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला जनता दल यू अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण एवं सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देकर महिलाओं को सरकार एवं सत्ता में हिस्सेदारी एवं भागीदारी सुनिश्चित किया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर के कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अंबेडकर, लोहिया, जयप्रकाश नारायण एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य किया।

कुशवाहा ने कहा कि 17 वर्षों के कार्यकाल में नेता नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए शिक्षा, सुरक्षा के संकल्प के साथ बिहार के चौमुखी विकास, न्याय के साथ विकास, सामाजिक सद्भाव एवं समावेशी विकास पर काम करके देश और दुनिया में मिसाल कायम करने का काम किया। आज जरूरत है महिला सशक्तिकरण के प्रणेता नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कर नए बिहार के निर्माण के सहयोग हेतु जनता दल यूनाइटेड को जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लें। बैठक में जदयू नेत्री पूनम पटेल, जिला जदयू महासचिव आदित्य मिश्रा, विजय कुमार पटेल, शोभा देवी, ललिता देवी, रेनू कुमारी, पूजा सिंह, कामिनी कंचन, अमृता कुमारी, संगीता देवी, रीना देवी, सुनीता देवी,शीतल पटेल, नूरजहां खातून, बीना देवी झा, राधा कुमारी, क्रांति कुमारी सहित दर्जनों महिलाओं कार्यकर्ताओं ने जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


