• Fri. Mar 31st, 2023

सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री ईरानी का पुतला दहन किया

ByFocus News Ab Tak

Jul 29, 2022

मो कमर अख्तर की रिपोर्ट


सीतामढ़ी- लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भाजपा सांसदों द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार जिलाध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में डुमरा मुख्यालय के भीसा चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी स्मृति ईरानी शर्म करो, महिला का अपमान करना बंद करो का नारा लगा रहे थे।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के साथ गुरुवार को लोकसभा में अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया। श्रीमती गांधी वरिष्ठ सांसद होने के साथ यूपीए की अध्यक्ष हैं। भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के साथ देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। यह भाजपा के महिला विरोधी नीति को दर्शाता है। इसके लिए प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। चूंकि मानसून सत्र में सदन के अंदर इस तरफ की गंभीर, अमर्यादित, असंसदीय घटना घटी है, इसलिए स्पीकर महोदय को संज्ञान लेना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में वीरेंद्र कुशवाहा, वैदेही शरण यादव, मनोज कुमार, भरत कुमार, रमेश कुमार जयसवाल, मो. अख्तर, शम्शे आलम, अमजद खान, तनवीर खान, अशरफ खान, विवेक कुमार, अख्तर रजा खान, संजय सिंह, राजा यादव, राम नाथ कुमार, रिंकू खान, शिव शंकर यादव, गगन राय, राजीव कुमार, मनोज राय, संजीत कुमार, जुनैद खान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

विज्ञापन

Related Post

दशकों से ‘भगवान’ के लिए कपड़े बना रहा ‘अल्लाह’ का बंदा
अब्दुल कादिर और उनके बेटे मो. सुहैल के हाथ से सिले कपड़ों से सुसज्जित होते है भगवान श्रीराम, जानकी और हनुमान के परिधान
पिछले तीन पीढ़ियों से लगातार सिलाई कर रहा अब्दुल कादिर और उनका परिवार
जानकी मंदिर, हनुमान मन्दिर, श्याम मंदिर समेत दर्जनों मंदिरों के कपड़ों की करता है सिलाई
सीतामढ़ी की बेटी को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित
सीतामढी भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed