मो कमर अख्तर की रिपोर्ट
सीतामढ़ी- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के निर्देशानुसार आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर आगामी 9 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक जन जागरण अभियान के तहत 75 किलोमीटर पदयात्रा आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला कांग्रेस की एक अहम बैठक ललित आश्रम में आयोजित की गई।

जिसमें समन्वय समिति के सदस्य रकटू प्रसाद, रितेश रमण सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, प्रमोद नील, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय बिररख, डॉ. राजीव कुमार काजू, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज, अर्जुन खिरहर, रोशन झा उर्फ बिट्टू, भगवान यादव, ताराकांत झा, मनोज कुमार सिंह, विजय सिंह राठौर, हैदर अंसारी, बीरेंद्र राम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा शर्मा, शिक्षक सेल के अध्यक्ष संपूर्णानंद झा, शंभू शंकर भोला, महेंद्र कुमार, संतोष पासवान, चुन्नू सिंह, राकेश कुंवर, मंसूर अली, रोशन कुमार सिंह, घनश्याम मिश्रा, रणधीर चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष सरफराज शेख, राहुल रमेश गुप्ता, सेराज अहमद, संजय शर्मा, शांति मोहन झा, रेखा शर्मा, रघुनाथ राय, सोहैल अंसारी, सुंदरम पाठक, अरुण कुमार वर्मा, अब्दुल बारी खान, मनोज यादव, धीरज सिंह, अजय यादव, इंदल सिंह पटेल आदि शामिल हुए। रीगा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार टुन्ना वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए और पदयात्रा के आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न प्रखंडों में पदयात्रा के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रखंड में पदयात्रा का आयोजन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों के सुझाव के अनुसार किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि पदयात्रा के दौरान जन मानस को प्रजातंत्र की रक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। आज संसदीय लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों को हथियार बनाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थानों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस को आगे किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी आदि पर मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने दिया जा रहा है। इन बातों के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा।
महंगाई के खिलाफ देंगे गिरफ्तारी
बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना एवं खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 5 अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले देशव्यापी अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर प्रदर्शन करेंगे।

