• Thu. Sep 21st, 2023

सीतामढ़ी सोनबरसा के मड़पा पंचायत में कचरा प्रबंधन का किया गया शुभारंभ

ByFocus News Ab Tak

Aug 3, 2022

मो कमर अख्तर की रिपोर्ट

सीतामढ़ी-सोनबरसा- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत कचरा प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु डोर टू डोर क्लेकशन का शुभारंभ जिला समन्वयक शंकर शंभु, जिला सलाहकार सुरज कुमार, प्रखंड समन्वयक अभिमन्यु झा एवं मड़पा मुखिया हबीबुर रहमान उर्फ मुंशी जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडा दिखा किया।

प्रखंड में मड़पा पहला पंचायत बना जहां कचरा प्रबंधन के कार्य का बुधवार को शुरू किया गया। इस अवसर पर पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक शंकर शंभु ने कहा कि पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कचरा निस्तारण के लिए पंचायत स्तर पर एक ई रिक्शा तथा एक एक पैंडल रिक्शा दिया जाएगा। प्रखंड समन्वयक अभिमन्यु झा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मड़पा पंचायत के हर घर एवं गली मुहल्ले से कचरा का उठाव किया जाएगा। मुखिया हबीबुर रहमान खान उर्फ मुंशी जी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के घरों से कचरा का उठाव कर पंचायत को स्वच्छ पंचायत बनाया जाएगा।

कचरा घर में सभी घर का कचरा निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर कुछ वार्ड के लोगों के बीच कचरा जमा करने के लिए दो दो डस्टबिन दिया गया। सभा में सरपंच जफरुल्लाह खान, पंसस जुलेखा खातुन, उप मुखिया उमर खान, वार्ड सदस्य सविता देवी, अमरनाथ झा समेत सभी वार्ड सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed