• Thu. Sep 21st, 2023

सीतामढ़ी-मध्य विद्यालय मछहां के शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना अनोखा पहल

ByFocus News Ab Tak

Aug 20, 2022

मो कमर अख्तर की रिपोर्ट

सीतामढ़ी- डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया के मौजूदगी में डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय मछहां में क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता को लेकर डीपीओ ने प्रधानाध्यापक रामबाबू महतो एवं शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी कराना अनोखा पहल है। इससे बच्चों में पढ़ने की प्रतिस्पर्घा बढ़ेगी। छात्रों में बेहतर करने की जागृति पैदा होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा नवोदय विद्यालय, सिमुलतला, राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का बच्चों की तैयारी कराई जाती है।

क्विज प्रतियोगिता में 40 अंक लाकर ग्रुप ए के सदस्यों ने सभी ग्रुप में बेहतर प्रदशर्न की। ग्रुप ए के सभी सदस्यों को डीपीओ ने कलम भेंट कर पुरष्कृत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक युक्त मध्याह भोजन मेनू के अनुसार उपलब्ध कराया जाता है। विद्यालय में पोषण वाटिका में सब्जी लगाए गए है। विद्यालयीय व्यवस्था से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। जल जीवन हरियाली को ध्यान में रखते हुए विद्यालय कैंपस में डीपीओ कन्हैया, पूर्व बीईओ आलोक कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता मो कमर अख्तर द्वारा पौधारोपण किया गया।

रामबाबू महतो विद्यालय में कराते रहे है क्विज प्रतियोगिता- मछहां मध्य विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक राम बाबू महतो के पदस्थापन के साथ ही प्रत्येक शनिवार को 6, 7 एवं 8 वर्ग के छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। छात्रों को चार ग्रुप में बांट कर मौखिक प्रश्न किए जाते है। ग्रुप से सही उतर मिलने पर दो अंक एवं सबंधित ग्रुप से उतर नही दिए जाने पर दूसरे ग्रुप को एक अंक बोनस के रूप में दिया जाता है।

100 प्रश्न पुछे जाते हैं। जिसमें सामान्य ज्ञान, सांइस, सामाजिक विज्ञान एवं गणित से पुछे जाते है। 60 प्रतिशत प्रश्न एक सप्ताह में जो पढाया जाता है और पूर्व में पढाये गए से 40 प्रतिशत प्रश्न क्विज में शामिल किए जाते हैं। इससे पूर्व रामबाबू महतो मध्य विद्यालय तिलंगही में पदस्थापित थे। वहां 2016 से रामबाबू महतो प्रत्येक शनिवार को क्विज प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। स्थानांतरण के पश्चात मछहां में पदस्थापित होते ही यहां भी इन्होंने प्रतियोगिता की शुरूआत कर दी है।

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य मधु मयंक ने बताया कि विद्यालयीय व्यवस्था से ग्रामीण संतुष्ट है। अभिभावक एवं बच्चों को घर घर जाकर प्रेरित करने से विद्यालय में छात्रों की उपस्थित बढ़ी है। महतो के पदस्थापन के बाद छात्र भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इनके द्वारा बच्चो को ईनाम दिए जाने से प्रोत्साहन मिलता है। वहीं शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष राम पदार्थ सिंह ने कहा कि राम बाबू महतो के पढ़ाने की शैली अच्छा है। इनके क्रियाकलाप से ग्रामीण एवं बच्चे काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed