• Sat. Jun 3rd, 2023

सीतामढी भाजपा कला व संस्कृति प्रकोष्ठ के रमण श्रीवास्तव बने जिला संयोजक

  • Home
  • सीतामढी भाजपा कला व संस्कृति प्रकोष्ठ के रमण श्रीवास्तव बने जिला संयोजक


अमित कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी, सामाजिक कार्यकर्ता शांतिनगर निवासी रमण कुमार श्रीवास्तव को भाजपा कला एवं संस्कृति पर प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने श्री श्रीवास्तव को मनोनयन से संबंधित पत्र सौंपा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री श्रीवास्तव के निर्देशन में भाजपा में कला एवं संस्कृति का विस्तार होगा। साथ ही वे जन जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएंगे। जबकि रमण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। कहा कि वह भाजपा की रीति, नीति और कार्य संस्कृति का जन जन तक प्रसार करेंगे। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। बताते चलें कि इसके पूर्व रमण कुमार श्रीवास्तव भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से जुड़े थे। उनके मनोनयन से समर्थकों में हर्ष है।

You missed